
_बेटी की शादी के लिए बेची जमीन, थमा दिया गया गलत चेक_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में गलत चेक थमाकर जमीन की खरीदारी करने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक कुछ रकम खाते में, कुछ रुपये नकद दिए गए। शेष रकम का गलत चेक थमा दिया गया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।कोन थाना क्षेत्र के देवाटन गांव निवासी मशहूर आलम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गढ़वा के भवनाथपुर निवासी प्रेमचंद शाह, कोन थाना क्षेत्र के खरौंधी निवासी रीता देवी और अंती देवी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देने का अनुरोध किया थाआरोप लगाया कि उसने तीन बीघा सात विस्वा जमीन उपरोक्त लोगों को बेची थी। तय बातचीत के तहत 8.60 लाख ऑनलाइन खाते में भेजे गए। 10.39 लाख नकद दिया गया। शेष दो लाख नौ हजार का चेक उसे भारतीय स्टेट बैंक शाखा भवनाथपुर, गढ़वा, झारखंड का थमाया गया।
बैंक पहुंचने पर पता चला कि इस चेक पर स्वयं के भुगतान के लिए लिखा गया है इसलिए इसका भुगतान दूसरे को नहीं हो सकता। आरोप है कि इसको लेकर वह कई बार आरोपियों से मिला लेकिन भुगतान से इंकार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।