• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सुरक्षित नारी – सशक्त समाज” : मिशन शक्ति के तहत सोनभद्र पुलिस की पहल

सुरक्षित नारी – सशक्त समाज” : मिशन शक्ति के तहत सोनभद्र पुलिस की पहल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जनपद की महिलाओं में स्वयं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का बीड़ा उठाया है।

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा टीमें लगातार गांव-गांव, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों तक पहुँच रही हैं। यहाँ महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर, ऑनलाइन ठगी से बचाव, और महिला हेल्पलाइन (1090, 181, 1930, 112) की जानकारी दी जा रही है।हर बेटी सुरक्षित हो — यही हमारा संकल्प है।” — पुलिस अधीक्षक, सोनभद्रमिशन शक्ति केन्द्रों और महिला हेल्प डेस्कों पर पीड़ित महिलाओं को तुरंत राहत एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोई भी महिला भय या संकोच में न रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .