• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रस्सी से बांधकर खींचा, कमरे में बंद कर पीटा

रस्सी से बांधकर खींचा, कमरे में बंद कर पीटा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ की झिरगाडंडी बस्ती में एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर खिंचा गया। इसके बाद कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की गई। डायल 112 नंबर की पुलिस ने उसे मुक्त कराया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार सगे भाइयों सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझुई-मधुपुर निवासी मनोज कुमार भारती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके जरिए पड़रक्ष निवासी सगे भाई राजकुमार यादव, प्रेमनाथ यादव, श्रवण कुमार यादव, शिवकुमार यादव, उनके पिता रामविलास यादव और रविकांत यादव व उनकी मां रीता देवी, रिंकू देवी पत्नी श्रवण कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी का आदेश दिए जाने की याचना की थी।कहा था कि गत 26 अगस्त को पड़ोसी चंद्रभान के साथ झिरगाडंडी स्थित उनकी रिश्तेदारी में रमाकांत के यहां गया था। रात लगभग 11.30 बजे वह शौच के लिए बाहर निकाला। आरोप है कि उसी समय पड़ोसी राजकुमार सहित अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। रस्सी में बांधकर घर में खींच ले गए। शोरगुल पर ग्रामीण जुटे और 112 नंबर डायल करने पर पुलिस पहुंची तब वह वहां से मुक्त हुआ।

अगले दिन सुबह आठ बजे घर जा रहे थे तो उसे फिर से रास्ते में पकड़ लिया और दोबारा रस्सी से बांधकर उसे घर ले जाकर लात-घूंसे से पिटाई की गई। कोन थाने में सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के मुताबिक अदालत के आदेश पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .