News

_पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला शव_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। लालगंज के तिलांव गांव में बुधवार दोपहर आम के पेड़ पर संतोष कोरी (45) का फंदे से लटका शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लालगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि संतोष का दो-तीन दिन से पत्नी से विवाद हो रहा था। बुधवार को विवाद के बाद संतोष घर से कुछ दूर खेत में जाकर आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने फंदे से लटका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :