
_श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा द्वारा नव निर्मित पुलिस चौकी नवाटोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र किया गया लोकार्पण_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों व स्थानीय लोगों को कम्बल प्रदान किया गया
आज दिनांक 28.01.2025 को श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा वृक्षारोपण कर नव निर्मित पुलिस चौकी नवाटोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र कालोकार्पण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों व स्थानीय लोगों को कम्बल वितरित किया गया।महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध की रोकथाम में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कदम स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा और राहत दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी ओबरा, प्रभारी निरीक्षक ओबरा, पत्रकार बन्धुओं एवं सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया