
_अनपरा पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्तगण को शांतिभंग के आरोप में किया गया गिरफ्तार_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.01.2025 को शांतिभंग करते हुए संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत कुल 04 नफर अभियुक्तगण को अनपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम क्रमशः 1. सत्यनारायण यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी आरा खटाल रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 56 वर्ष 2. सुभाषचन्द्र सिंह पुत्र लल्लन सिंह यादव निवासी आरा खटाल रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष 3 गुलाबचन्द्र पुत्र स्व० सूरजलाल निवासी ग्राम रणहोर टोला मिर्चाधुरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष 4. मनोज कुमार पुत्र गुलाबचन्द्र निवासी ग्राम रणहोर टोला मिर्चाधुरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170,126,135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह 2. उ0नि0 उदयभान राव 2. का0 सुनिल कुमार।