
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.06.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस 2023 व धारा 03,4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 09.11.2026 को उप निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त अजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गोठौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1),137(2).87 बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।