• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मानवता की मिसाल पेश कर आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित परिवार को दिया राशन और कपड़ा

मानवता की मिसाल पेश कर आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित परिवार को दिया राशन और कपड़ा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*समाजसेवी बादल मिश्र ने भी किया दो हजार रुपये का आर्थिक सहयोग, चार मासूम बच्चों के परिवार को मिली राहत*

 

*विपत्ति की इस घड़ी में समाजसेवियों द्वारा बढ़ाया गया मदद का हाथ न केवल एक परिवार के लिए सहारा बना, बल्कि समाज को सेवा, संवेदना और इंसानियत का संदेश भी दे गया।*

 

विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर स्थित नए पुरवा में दीपावली की पूर्व संध्या पर आग लगने से विधवा महिला नीतू देवी पत्नी स्व. बबलू निषाद का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। इस अग्निकांड में परिवार के सामने भोजन और कपड़ों तक का संकट खड़ा हो गया। ऐसे मुश्किल समय में आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट और समाजसेवियों ने मदद का हाथ बढ़ाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

 

जानकारी के अनुसार नीतू देवी के पति बबलू निषाद का करीब आठ माह पूर्व मुंह के कैंसर से निधन हो गया था। उनके इलाज में परिवार की काफी धनराशि खर्च हुई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पति की मौत के बाद नीतू देवी पर चार छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी आ गई। वह ठेले पर घूम-घूमकर सब्जी बेचती हैं और किसी तरह अपने बच्चों का भरण-पोषण करती हैं।

 

इसी बीच दीपावली के पर्व पर उनके घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार के सामने खाने-पीने और पहनने तक का संकट उत्पन्न हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर आदि शक्ति सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी पंडित दीनानाथ मिश्र, निवासी पुरानी वीआईपी मार्ग, का हृदय द्रवित हो उठा। उन्होंने स्वयं फोन कर पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

 

इसके बाद सुबह होते ही पंडित दीनानाथ मिश्र ने पीड़ित परिवार को एक बोरी आटा, एक बोरी दाल, एक बोरी चावल, एक टिन सरसों का तेल, बच्चों के लिए ठंड से बचने के लिए नए कपड़े तथा नीतू देवी को दो साड़ियां प्रदान कीं। वहीं समाजसेवी बादल मिश्र ने भी परिवार की जरूरतों को देखते हुए दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त पंकज अग्रहरि ने भी मदद में सहभागिता निभाई।

 

*आग की घटना से उजड़े परिवार के लिए यह सहयोग बड़ी राहत बनकर सामने आया। गांव के लोगों ने समाजसेवियों के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय किसी असहाय परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। सोशल मीडिया पर भी पंडित दीनानाथ मिश्र, बादल मिश्र और सहयोग करने वाले लोगों की खूब प्रशंसा की जा रही है।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .