
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीपावली संदेश पाकर गदगद हुए विंध्यधाम के प्रधान अर्चक आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*प्रधानमंत्री की ओर से भेजी गई शुभकामनाओं में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का दिया संदेश*
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम के प्रधान अर्चक आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी को दीपावली के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए इस मंगलकामना संदेश में देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई है।
दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का उत्सव है। यह पर्व हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोने और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का शुभ अवसर हर घर में सुख-समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।
प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त इस शुभकामना संदेश को लेकर प्रधान अर्चक आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त की। दीपावली के इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री का संदेश विंध्यधाम के धार्मिक एवं आध्यात्मिक परिवेश में चर्चा का विषय बना रहा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के साथ विंध्यधाम की भव्यता और धार्मिक आस्था को दर्शाने वाला आकर्षक स्मृति चित्र भी प्रस्तुत किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ दीपोत्सव की मनमोहक झलक दिखाई गई है।