• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रामनगर रामलीला में हाथी के हमले में घायल महावत की मौत, चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

रामनगर रामलीला में हाथी के हमले में घायल महावत की मौत, चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

रामनगर की रामलीला में हाथी के हमले में घायल महावत घपलू नट उर्फ छपलू की आजमगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 18 अक्टूबर को हाथी को नहलाने ले जाते समय हाथी अचानक बेकाबू हो गया था और उसने महावत को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद संक्रमण फैलने से डॉक्टरों को उसका बायां पैर काटना पड़ा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

 

घपलू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके चार साल का बेटा है। उसकी मौत से पत्नी सरीकुन और मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और घटना से गांव में शोक का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .