• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सर्पदंश से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सर्पदंश से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव में सर्पदंश से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शनिवार शाम रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मां की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

मृतका की पहचान महरीकला गांव निवासी राममिलन बियार की पत्नी पूनम (35) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को पूनम खेत में बादाम निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद पूनम की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें एनटीपीसी के धनवंतरी अस्पताल ले गए।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे, जहां कई दिनों तक उनका उपचार चलता रहा। काफी प्रयासों के बावजूद पूनम की हालत में सुधार नहीं हो सका।

शनिवार को परिजन उन्हें रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर अपने गांव पहुंचे। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। चार बच्चों के सिर से मां का साया उठने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को शिकायत का इंतजार

इस संबंध में बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई जानकारी या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .