• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 15 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 15 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी व मादक पदार्थों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-184/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 24.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्या मय पुलिस टीम द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत ग्राम अटारी मोड़ के पास से मुखबीर के सूचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 15 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त अरूण कोल पुत्र रामजग कोल निवासी जौगढ़ मर्चईया थाना चुनार जनपद मीरजापुर, को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्या मय पुलिस टीम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .