• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0देहात पुलिस द्वारा मारपीट करने से गर्भपात होने के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना को0देहात पुलिस द्वारा मारपीट करने से गर्भपात होने के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.10.2026 को वादी हरिओम पुत्र स्व0 रामशंकर निवासी चेरूईराम थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पत्नी के साथ मारपीट किया गया जिससे गर्भपात होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-481/2026 धारा 89 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 10.10.2026 को उप निरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तागण 1. लालमणी देवी पत्नी स्व0 शिवशंकर व 2. शशिकला पत्नी संतोष निवासीगण चेरूईराम थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 89 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .