
थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री के बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-335/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में नाबालिक को सकुशल बरामद करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा इसी क्रम में दिनांकः 09.10.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अन्नू प्रजापति उर्फ आकाश पुत्र भगवानदीन प्रजापति निवासी जारी कटरा थाना कौधियारा, जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 137(2),65(1) बीएनएस, ¾(2) पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।