
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.08.2026 को वादिनी विपत्ती देवी पत्नी भगवती प्रसाद बिन्द निवासिनी अतरी गोल्हनपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-200/2025 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 10.10.2026 को उप निरीक्षक कन्हैया राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से नामजद ओम प्रकाश बिन्द पुत्र स्व0 दूधनाथ बिन्द निवासी हड़ौरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।