• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः02.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ, वादिनी के पति के काम पर चले जाने पर दुष्कर्म करने, मारने पीटने तथा धमकी देने तथा पति के काम से वापस आने पर खाद्य पदार्थों में नशीला पदार्थ मिला देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-427/2026 धारा 65(1),74,115(2),351(3),123,352 बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः20.09.2026 को निरीक्षक मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर कांशीराम आवास भुजवा की चौकी के पास से नामजद अभियुक्त राजेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र स्व0ज्ञानचन्द्र निवासी हाल पता रूम नं0 06 रामनवल मिश्रा चाल शाम्भा जी गली नियर शिव जी स्कूल सावरकर नगर थाणे वेस्ट महाराष्ट्र स्थायी पता कृष्णा गैरेज के पिछे गली की बस्ती बरौधा कचार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .