• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी सहित 02 अभियुक्तों को पकड़ा गया

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी सहित 02 अभियुक्तों को पकड़ा गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः11.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा अश्लील वीडियो बनाने, जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-164/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः20.09.2026 को उप निरीक्षक सुनील राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर गोविन्द यादव मिष्ठान भण्डार, कैमारसूलपुर-चन्दौली चौराहे के पास से नामजद अभियुक्त 1.उमेश यादव उर्फ कल्लू पुत्र रग्घु यादव निवासी रेरूपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर व 2.बालअपचारी को पकड़ा गया, थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .