• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नफर बाल अपचारी को पकड़ा गया

थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नफर बाल अपचारी को पकड़ा गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.09.2026 को वादी संदीप कुमार गुप्ता पुत्र स्व0अशोक निवासी दरगाह शरीफ स्टेशन रोड़ चुनार मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध सिद्धनाथ दरी पार्किंग स्टैंड से मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63Q6344 चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-395/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः20.09.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्रो वाहन संख्या UP63Q6344 के साथ एक नफर बाल अपचारी को पकड़ा गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पकड़े गये अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल/किशोर न्याया बोर्ड भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .