
थाना जिगना साइबर क्राइम टीम द्वारा OLX पर मोबाइल खरीदने के दौरान ठगी की धनराशि ₹ 6000.00 को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
आवेदक विशाल कुमार पुत्र शिवलाल निवासी मवैया थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 07.09.2026 को थाना जिगना जनपद मीरजापुर के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि OLX ऐप के माध्यम से मोबाइल खरीदने के दौरान धनराशि ₹ 6000 /- की ठगी की गयी । इस संबंध में आवेदक द्वारा ऑनलइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जिगना की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ठगी की धनराशि ₹6000/- को होल्ड कराते हुए साइबर सेल थाना जिगना की साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि ₹ 6000 /- रुपये खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना जिगना पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
*साइबर सेल टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर*
1. संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना जिगना, जनपद मीरजापुर ।
2. उप निरीक्षक अवधेश सिंह, क0आ0 स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर ।