
थाना को0देहात पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 02.09.2026 को उप निरीक्षक मधूसुधन राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमुनहिया से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1. इरफान गद्दी पुत्र सुल्तान निवासी जमुनहीया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 2. संदीप कुमार बिन्द पुत्र बब्लु बिन्द निवासी जमुनहीया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 3. विनोद कुमार बिन्द पुत्र बृजलाल बिन्द निवासी जमुनहीया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 4. अजय कुमार बिन्द पुत्र तारा शंकर बिन्द निवासी ग्राम लेढ़ू थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को मौके से मालफड़ ₹ 2000/- व तलाशी में ₹ 1400/- (कुल धनराशि ₹ 3400) नगद, 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-426/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।