• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित बाल आपचारी को हिरासत में लिया गया

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित बाल आपचारी को हिरासत में लिया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.08.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री बहला-फुसाला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-265/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.09.2026 को उपनिरीक्षक राजेश राम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित बाल आपचारी को अंतर्गत धारा 137(2),65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट में हिरासत में लेकर मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .