
यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति (प्याज व्यापारी) के खाते में ट्रांसफर की गयी धनराशि ₹ 6,42,000/- को थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
आवेदक विनोद कुमार पुत्र राममूरत निवासी कोइरान बाजार अहरौरा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई साइबर ठगी की सूचना दिनांक 27.08.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई । जिसमें एक व्यक्ति द्वारा जो एक सब्जी का व्यापारी है, प्याज के लेन देन के सम्बन्ध मे जरिए फोन से वार्ता हुई व्यापारी द्वारा बताया गया कि आपका प्याज ट्रक से भेज दिया गया है तथा उसके समबन्ध में आवेदक ने विश्वास करके व्यापारी के खाते में ₹ 6,42,000 की धनराशि ट्रांसफर कर दिया गया परन्तु कुछ समय बाद पता चला कि व्यापारी द्वारा प्याज नही भेजा गया तथा फोन करने पर कॉल पर पैसे वापस मांगने पर बहाने बनाने लगा और पैसा देने से मना कर दिया गया । इस संबंध में आवेदक द्वारा ऑनलइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान शिकायत की सम्पूर्ण धनराशि ₹ 6,42,000 आवेदक के खाते वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
*साइबर सेल टीम थाना अहरौरा* 1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष अहरौरा, मीरजापुर ।
2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, म0का0 महिमा उपाध्याय, रि0का0 अंकित अवस्थी, साइबर सेल अहरौरा ।