
थाना लालगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.06.2026 को वादिनी प्रभावती देवी पत्नी सुरेश तिवारी निवासी रामपुर 33 थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-224/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 27.08.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रधर द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर बापू उपरौध तिराहा के पास से नामजद 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रमेश कुमार(ससुर) पुत्र स्व0 रामदास व 2. सीता देवी(सास) पत्नी रमेश कुमार निवासीगण ग्राम मेढ़रा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।