• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.08.2026 को वादी शिवमूरत पुत्र स्व0मिश्रीलाल निवासी महेवा छिवलहा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध ऑटो से यात्रा के दौरान बैग चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-369/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 27.08.2026 को उप निरीक्षक दिलीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली को कैलहट पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 03 अदद पीली धातु का जेवर, ₹ 5000 नगद व एक बैग में रखा कपड़ा तथा अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया । चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन संख्या UP65MT9903 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .