• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा एक शातिर लुटेरा वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार लूट के ₹ 5300/- नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा व कारतूस बरामद

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा एक शातिर लुटेरा वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार लूट के ₹ 5300/- नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा व कारतूस बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा लूट/छिनैती में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांकः27.08.2026 को थाना अहरौरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि लूट के अभियोग में वांछित अभियुक्त सुरभी शोध संस्थान तपोवन मार्ग हिनौता रोड पर जा रहा है । इस सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस टीम सुरभी शोध संस्थान के पास पहुंचकर अभियुक्त को रोका गया तो अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया कि थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वांछित अभियुक्त को गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा । पुलिस टीम द्वारा पास जाकर देखा गया तो उसके बाये पैर मे गोली लगी है जिसका नाम पता पूछा गया तो उसनें अपना नाम जावेद पुत्र इस्लाम निवासी दुर्गाजी पहाड़ी नई बस्ती थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर उम्र 23 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर लूट के ₹5300/- नगद तथा वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ । अभियुक्त को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर भी है।
*पूछताछ विवरण*
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं दिनांक 22.08.2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर अहरौरा टोल प्लाजा के पास से ट्रक चालक के जेब में रखे पर्स व मोबाइल छीन कर भाग गया था उसी लूट का पैसा व आधार कार्ड मेरे पास था ।
*पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.जावेद पुत्र इस्लाम निवासी दुर्गाजी पहाड़ी नई बस्ती थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर उम्र 23 वर्ष ।
*विवरण बरामदगी*
 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर ।
 लूट का ₹ 5300/- रूपया नगद व वादी का आधार कार्ड ।
*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0-102/2023 धारा-392, 411 भादवि थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
2.मु0अ0सं0-111/2023 धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
3.मु0अ0सं0-18/2025 धारा-305(b),317(2) भादवि व 4/25 आयुध अधिनियम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
4.मु0अ0सं0-187/2025 धारा-109,3(5),305(b),317(2),324(4) भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
5. मु0अ0सं0-179/2025 धारा-10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम 1970थाना अहरौरा जनपद।
6.मु0अ0सं0-1/2026 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
7.मु0अ0सं0-173/2026 धारा-304(2) बीएनएस थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
थानाध्यक्ष थाना अहरौरा अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम ।
चौकी प्रभारी अहरौरा नगर अशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .