• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
निगाई में आज लगेगी कृषि विभाग की जन चौपाल, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

निगाई में आज लगेगी कृषि विभाग की जन चौपाल, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। निगाई स्थित सामुदायिक भवन में आज शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। जन चौपाल के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए मौके पर ही पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा किसानों को उन्नत कृषि तकनीक एवं बेहतर उत्पादन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदर्शन के लिए उन्नत किस्म के बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

जन चौपाल में किसान खेती-किसानी से जुड़ी अपनी समस्याओं को कृषि विशेषज्ञों के समक्ष रख सकेंगे और उन्हें फसल उत्पादन, उन्नत बीज, कृषि तकनीक सहित अन्य विषयों पर विशेषज्ञों से सीधे सलाह एवं समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

ग्राम पंचायत की ओर से क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर निगाई स्थित सामुदायिक भवन पहुंचकर जन चौपाल में सहभागिता करें और कृषि विभाग की योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

किसानों के लिए यह जन चौपाल खेती को बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान पाने का महत्वपूर्ण अवसर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .