• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नाबालिक के दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नाबालिक के दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी व धमकी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-231/2026 धारा 75, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 20.08.2026 को उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गैपुरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त राम बाबु बिन्द पुत्र मुरली बिन्द निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1),351(3) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना विन्ध्यचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .