• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की घटना से सम्बन्धित एसी का कंप्रेसर बरामद

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की घटना से सम्बन्धित एसी का कंप्रेसर बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः16.08.2026 को वादी सुनील सिंह स्पार्टी सिक्योरिटी सर्विस में फील्ड अफिसर मीरजापुर द्वारा जीयो कम्पनी के तीन रिगर के विरूद्ध इंडस टावर्स से सम्बन्धित ग्राम दाँती में लगे शेल्टर के बाहर लगे एसी के कंप्रेसर का नट बोल्ट खोलकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-202/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः16.08.2026 को थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 1. तामील पुत्र मुस्तकीम निवासी देवपुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 2 कृष्णा विश्वकर्मा पुत्र प्रभुनाथ विश्वकर्मा निवासी अमोई थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 3.श्यामलाल प्रजापति पुत्र दिनककर निवासी हरसिंहपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित कंप्रेसर को बरामद किया गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .