• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बेंगलुरु में सोनभद्र के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया 

बेंगलुरु में सोनभद्र के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के जोरबा टोला निवासी 36 वर्षीय मजदूर तोपा सिंह खरवार की कर्नाटक के बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उचित जांच कराकर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, तोपा सिंह खरवार पुत्र रामदेव खरवार 23 जुलाई 2026 को परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मजदूरी करने बेंगलुरु गए थे। वहां वह केसी कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, अभी तक उनकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना को लेकर परिवार के लोगों में कई सवाल हैं और वे मामले की सही जांच की मांग कर रहे हैं।

मृतक तोपा सिंह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर बताई जा रही है। घर की रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य खर्चों का बड़ा सहारा मृतक की मजदूरी ही थी। ऐसे में कम उम्र में हुई उनकी आकस्मिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

बताया जा रहा है कि शव गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि जब तक तोपा सिंह की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चलता, तब तक परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मां


ग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .