• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

*जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, मा0 जनप्रतिनधिगणों ने किया संबोधित*
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं के हित में लाभांश वृद्धि की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का आज जिला पंचायत सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को देखा और सुना। कार्यक्रम में मा0 विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायज राजू कनौजिया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें। जिला पूति अधिकारी ने मा0 जनप्रतिनधिगणों व जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मीरजापुर में कुल 1031 उचित दर विक्रेता कार्यरत है। जिनके द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत कुल 468144 कार्डधारको के मध्य खाद्यान्न आदि का वितरण ई-पास मशीन द्वारा आधार प्रमाणीकरण द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत कुल 468144 राशन कार्ड प्रचलित है। जिसमें से अन्त्योदय के 69665 कार्डधारकों के मध्य 35 किग्रा खाद्यान्न (10 किग्रा0 गेहूँ व 25 किग्रा0 चावल) निःशुल्क व 03 किग्रा0 चीनी रू0 18/- प्रति किग्रा की दर से तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों 398479 से सम्बद्ध 1685853 यूनिट के मध्य प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न (01 किग्रा गेहूँ व 04 किग्रा0 चावल) का निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। लाभांश का भुगतान विक्रेताओं द्वारा वितरित किये गये खाद्यान्न के सापेक्ष प्रति कुन्तल की दर से किया जाता है। वर्तमान में 90 रू प्रति कुन्तल की दर से लाभांश का भुगतान किया जा रहा है।
इस अवसर पर मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लाभांश में वृद्धि का निर्णय लिया जाना सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है। इससे उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा वे और अधिक उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकें। उचित दर विक्रेता इस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों का संरक्षण सरकार की प्रतिबद्धता है। अवसर पर मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। उन्हांेने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लाभांश को रू0 90 से बढ़ाकर रू0 125 प्रति कुंतल किए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। लाभांश में रू0 35 प्रति कुंतल की वृद्धि से जनपद के हजारों उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी तथा वे अपने दायित्वों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उचित दर विक्रेताओं को अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है तथा इसके लिए आवश्यक धनराशि का आवंटन सरकार द्वारा किया जाएगा। इससे उचित दर विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। मा0 विधायक ने कहा कि ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। उचित दर विक्रेताओं से प्राप्त फीडबैक के माध्यम से वितरण व्यवस्था की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उपस्थित उचिर दर विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी अपने सम्बोधन में कहा है कि उचित दर विक्रेतओं के राषन वितरण की षिकायते नहीं आती है यह बात जनपद के लिए अक्षरषः सत्य है और आज उसी का प्रोत्साहन आपको भी मिलने जा रहा है और आपकी ऊर्जा में अधिक गति लायेगा। उन्होंने कहा कि हम जनता की सेवा करने के लिए सामूहिक रूप से टीम की तरह आपस में मिलकर अच्छा कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई लाभांश वृद्धि की घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित उचित दर विक्रेताओं ने कहा कि इस निर्णय से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और वे जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में और बेहतर योगदान दे सकेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विकास खण्डों से आए उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .