
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः17.08.2026 को थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार मय पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से ₹ 25 हजार के इनामियाँ गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त बेताब आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त* बेताब आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया, उम्र करीब 26 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम थाना अदलहाट मीरजापुर। *आपराधिक इतिहास* मु0अ0सं0-55/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम थाना अदलहाट मीरजापुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय
बैकुण्ठपुर नरायनपुर मार्ग के पास, आज दिनांक 17.08.2026 को समय 08:00 बजे । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उपनिरीक्षक अमित कुमार थानाध्यक्ष जमालपुर मय टीम ।