• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चुनार में बड़ा हादसा टला, सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में घुसी ऑटो

चुनार में बड़ा हादसा टला, सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में घुसी ऑटो


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर

चुनार। सड़क निर्माण के नाम पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खोदा गया गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार को एक ऑटो अचानक सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में धड़ाम से जा घुसा। ऑटो के गड्ढे में फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए खोदे गए इस गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? क्या किसी की जान जाने के बाद ही सड़क पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि तत्काल गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई जाए, चेतावनी संकेत लगाए जाएं और निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .