• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
म्योरपुर में दो अलग-अलग हादसे: आकाशीय बिजली से विवाहिता झुलसी, सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

म्योरपुर में दो अलग-अलग हादसे: आकाशीय बिजली से विवाहिता झुलसी, सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

म्योरपुर। थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई, जबकि सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

पहली घटना रविवार शाम डढियरा गांव के सोढ़ो टोला में हुई। गांव निवासी रविशंकर की 25 वर्षीय पत्नी सोनी देवी अपनी ननद फूल कुंवर के साथ खेत में बादाम की फसल कोड़ रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से सोनी देवी उसकी चपेट में आ गईं। बिजली की चपेट में आने से वह झुलसकर अचेत हो गईं।

घटना के बाद उनकी ननद फूल कुंवर ने शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सोनी देवी को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्या ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सोनी देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहीं दूसरी घटना रविवार देर शाम म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव के समीप हुई। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बबनडीहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एक ही दिन हुई दोनों घटनाओं से क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बारिश और खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .