• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पशु तस्करी, अवैध शराब और चाकू के साथ चार गिरफ्तार

पशु तस्करी, अवैध शराब और चाकू के साथ चार गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पशु तस्करी, अवैध शराब और चाकू के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक भैंस, 21 पाउच/05 लीटर अवैध देशी शराब तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गयाकोतवाली देहात पुलिस ने बरकछा के पास वाहन चेकिंग के दौरान मैजिक पिकअप से क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाई जा रही एक भैंस बरामद की। पुलिस ने मौके से लड्डू पुत्र लल्लू निवासी देवपुरा पटखौली, थाना पड़री को गिरफ्तार किया। मामले में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को न्यायालय भेज दिया गयावहीं, अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खाजगीपुर निवासी रमाशंकर मौर्या को 16 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम में कोतवाली कटरा पुलिस ने मिल्तनगर निवासी इस्लाम अली उर्फ राजा को पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।अहरौरा पुलिस ने बेलखरा के पास चेकिंग के दौरान पियरवा पोखरा निवासी घनश्याम बिन्द को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई।शांति व्यवस्था में 18 लोगों का चालान

 

पुलिस के अनुसार जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत 18 लोगों का चालान किया गया। इनमें विन्ध्याचल से चार, पड़री से एक, लालगंज से तीन, सन्तनगर से तीन, चुनार से दो तथा अदलहाट से पांच व्यक्ति शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .