
म्योरपुर थाने में थाना समाधान दिवस, तीन राजस्व शिकायतें दर्ज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
संयुक्त टीम करेगी स्थलीय जांच, तथ्यों के आधार पर होगा शिकायतों का निस्तारण
म्योरपुर, सोनभद्र। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से शनिवार को म्योरपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतें राजस्व से जुड़ी होने के कारण उनके शीघ्र निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम द्वारा संबंधित मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय से समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें तथ्यों, दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करें, जिससे संबंधित मामलों की सही ढंग से जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जा सके।
थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।