• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेत की मेड़ पर छिपे विषैले सांप ने युवक को डसा, हालत गंभीर

खेत की मेड़ पर छिपे विषैले सांप ने युवक को डसा, हालत गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में शनिवार को खेत में काम करने के दौरान एक युवक को विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश की घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान गुलालझरिया गांव निवासी महेश कुमार यादव, पुत्र स्वर्गीय लालचंद यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार को महेश अपने खेत की मेड़ पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान घास में छिपे एक विषैले सांप ने अचानक उसके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही महेश दर्द से चीखने लगा।

उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना देर किए निजी साधन से महेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने युवक की जांच कर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया।

चिकित्सकीय उपचार के बावजूद महेश की हालत गंभीर बनी रही। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .