• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कनहर बांध का जलस्तर 262 मीटर पहुंचा, दो फाटकों से 245 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

कनहर बांध का जलस्तर 262 मीटर पहुंचा, दो फाटकों से 245 क्यूसेक पानी छोड़ा गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह, 24 घंटे निगरानी में जुटी तकनीकी टीम

दुद्धी। लगातार बढ़ रही पानी की आवक के बीच दुद्धी स्थित कनहर बांध का जलस्तर बढ़कर 262.000 मीटर के क्रेस्ट लेवल तक पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बांध के दो फाटकों को खोलकर करीब 245 क्यूसेक की रफ्तार से पानी कनहर नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के जलप्रवाह में भी तेजी आई है।

परियोजना के अवर अभियंता नंदलाल यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे बांध का जलस्तर 262.000 मीटर दर्ज किया गया। पानी की आवक और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बांध की सुरक्षा और संचालन को लेकर इंजीनियरों एवं तकनीकी कर्मचारियों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है।

दो फाटकों से पानी छोड़े जाने के बाद कनहर नदी का बहाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाएं और बच्चों को भी नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से रोकें।

बांध का जलस्तर बढ़ने और फाटक खोले जाने की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भी कौतूहल बढ़ गया। कई लोग कनहर बांध पहुंचकर बढ़े जलस्तर और खुले फाटकों का नजारा देखते नजर आए। हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सिर्फ नजारा देखने के लिए बांध या नदी के संवेदनशील हिस्सों के करीब जाने से बचें।

परियोजना अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलस्तर तथा पानी की आवक के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .