• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-125/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमलापुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.08.2026 को उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डवक मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आजाद कुमार वियार पुत्र बुद्धु वियार निवासी जफरपुरा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .