
थाना को0देहात पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.07.2026 को वादी नरेश शाह पुत्र लाल बाबू शाह निवासी राजश्री नगर कालोनी भरूहना थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कम्पनी से काम कर वापस आते समय बस के ड्राइवर व उसके अन्य साथियों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-378/2026 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 02.08.2026 को उप निरीक्षक परमहंस कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त कार्तिक सरोज पुत्र जय नाथ सरोज निवासी कम्हरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),352,351(3),109,61(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।