• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी की 11 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) के साथ 02 बाल अपचारी सहित कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार/हिरासत में लिये गये

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी की 11 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) के साथ 02 बाल अपचारी सहित कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार/हिरासत में लिये गये


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 26.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत पटेंगहरा नाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 02 बाल अपचारी सहित कुल 07 अभियुक्तों 1. समीर सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2. पंकज पुत्र शिवशंकर हरिजन निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 3. रोशन सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 4. मोहित सरोज पुत्र श्यामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 5. विकास विश्वकर्मा पुत्र स्व0 लल्लू विश्वकर्मा निवासी दुबरा पहाड़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 11 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों/बालअपचारियों को मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*

1. समीर सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष ।

2. पंकज पुत्र शिवशंकर हरिजन निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष ।

3. रोशन सरोज पुत्र रामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 20 वर्ष ।

4. मोहित सरोज पुत्र श्यामपति सरोज निवासी बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष ।

5. विकास विश्वकर्मा पुत्र स्व0 लल्लू विश्वकर्मा निवासी दुबरा पहाड़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 22 वर्ष ।

02 नफर बाल अपचारी ।

*पूछताछ विवरण-*

अभियुक्तगण/बाल अपचारी से पूछने पर बताये कि हम लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काफी दिनों से विभिन्न जगहों पर चोरी करते चले आ रहे है परन्तु कभी पकड़े नही जाते थे । इससे पहले भी कई बार चोरी करके विभिन्न जगहों पर विभिन्न व्यक्तियों को चोरी का सामान बेचते थे तथा उससे जो आमदनी होती थी, हम सभी आपस में बराबर-बराबर बाट लेते थे । हम लोगों में समीर सरोज व पंकज कुमार द्वारा ग्राहकों से बात करते थे तथा बुलाते थे जहाँ हम लोग चोरी की हुई मोबाईल को बेच देते थे । इसी परिपेक्ष में हम लोग आज भी मोबाईल बेचने के लिए एकत्रित हुए थे तथा ग्राहक बुलाये थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0-208/2026 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।

*गिरफ्तारी करने पुलिस टीम*

उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह, मुख्य आरक्षी विमलेश यादव, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी पप्पू कुमार, रि0आरक्षी धीरज, रि0आरक्षी महेन्द्र कुमार थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .