• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गैपुरा में बिना पंजीकरण चल रहा दंत क्लिनिक सील* शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, संचालक के पास नहीं थी डिग्री

गैपुरा में बिना पंजीकरण चल रहा दंत क्लिनिक सील* शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, संचालक के पास नहीं थी डिग्री


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*मीरजापुर।*

जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने विंध्याचल क्षेत्र के गैपुरा चौराहा पर अवैध दंत चिकित्सा क्लिनिक को सील कर दिया।

 

शिकायत में आरोप था कि *पुलिस चौकी के सामने* स्थित क्लिनिक का संचालन *नागेन्द्र कुमार उर्फ नागेन्द्र सोनकर निवासी विजयपुर* द्वारा किया जा रहा है। क्लिनिक बिना वैध डेंटल डिग्री और राज्य डेंटल काउंसिल में पंजीकरण के चल रहा था।

 

*नोडल अधिकारी निजी चिकित्सा पंजीकरण मीरजापुर* की टीम ने *22.07.2026* को मौके पर जांच की। जांच में क्लिनिक अनाधिकृत पाया गया। संचालक कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

टीम ने मौके पर ही क्लिनिक को *सील* कर दिया। विभाग ने इसकी आख्या *सन्दर्भ संख्या: 40019926025426* जारी की है।

 

सीलिंग की सूचना शिकायतकर्ता को *22.07.2026* को दूरभाष पर दी गई। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई पर संतुष्टि जताई।

 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य फर्जी क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मचा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .