• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

सोनभद्र: घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जिले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में घोरावल कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में घोरावल कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे से शाम छह बजे तक लगातार अभियान चलाया। पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों और ठिकानों पर दबिश देकर सात फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। अपराधियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

घोरावल पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .