• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राजगढ़ क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, लूसा रेलवे स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का होगा नियमित ठहराव 

राजगढ़ क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, लूसा रेलवे स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का होगा नियमित ठहराव 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

राजगढ़ क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत और खुशी की खबर है। अब लूसा रेलवे स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव शुरू होने जा रहा है। इससे राजगढ़, लूसा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें अब इन ट्रेनों में सफर करने के लिए दूर-दराज के बड़े रेलवे स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा।

मूरी एक्सप्रेस (जम्मू तवी – टाटानगर – जम्मू तवी) का समय

ट्रेन संख्या 18102 (जम्मू तवी – टाटानगर एक्सप्रेस) का लूसा स्टेशन पर ठहराव 21 जुलाई 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन रात्रि 8:15 बजे (20:15) लूसा स्टेशन पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 8:17 बजे (20:17) टाटानगर के लिए रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 18101 (टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस) का ठहराव 20 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। यह ट्रेन सुबह 6:03 बजे लूसा स्टेशन पहुंचेगी और 6:05 बजे जम्मू तवी के लिए प्रस्थान करेगी।

टनकपुर – शक्तिनगर – टनकपुर एक्सप्रेस का भी मिलेगा लाभ

ट्रेन संख्या 15076 (टनकपुर – शक्तिनगर एक्सप्रेस) 21 जुलाई 2026 से रात्रि 11:38 बजे (23:38) लूसा स्टेशन पहुंचेगी तथा 11:40 बजे (23:40) शक्तिनगर के लिए रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 15075 (शक्तिनगर – टनकपुर एक्सप्रेस) 20 जुलाई 2026 से रात्रि 11:13 बजे (23:13) लूसा स्टेशन पहुंचेगी और 11:15 बजे (23:15) टनकपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

लूसा रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से राजगढ़ क्षेत्र के हजारों यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। अब यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने के साथ-साथ समय और धन दोनों की बचत होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .