• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0शहर पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से बाल अपचारी हिरासत में लिया गया

थाना को0शहर पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से बाल अपचारी हिरासत में लिया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247

मीरजापुर

 

थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-116/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष को0शहर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 14.07.2026 को उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .