• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वृक्षारोपण महाभियान के तहत शिवपुर ग्राम सभा में किया गया पौधारोपण

वृक्षारोपण महाभियान के तहत शिवपुर ग्राम सभा में किया गया पौधारोपण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*मीरजापुर।* उत्तर प्रदेश सरकार के “वृक्षारोपण महाभियान” के तहत शनिवार को शिवपुर ग्राम सभा में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पीपल, बरगद, नीम और शीशम के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मांग है।

 

पौधारोपण में सुरेंद्र प्रताप सिंह, कानूनगो रमेश कुमार तिवारी, श्याम जी सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

नायब तहसीलदार ने निर्देश दिए कि लगाए गए सभी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और स्थानीय लोगों को सौंपी जाए ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को हरा-भरा बना सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजस्व टीम का सराहनीय सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .