
विंध्याचल मंदिर कवरेज में पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*विंध्याचल। माँ विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आयोजित कार्यक्रम के पूरे कवरेज के दौरान एस.पी. सिटी नितेश कुमार सिंह जी एवं लालगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा दिया गया सहयोग सराहनीय रहा।
सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पत्रकारों के आवागमन तक हर स्तर पर पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाई। एस.पी. सिटी नितेश कुमार सिंह जी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कवरेज टीम को हर संभव मदद उपलब्ध कराई। वहीं इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय जी ने भीड़ नियंत्रण और सुचारू दर्शन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके सहयोग से कवरेज का कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। मीडिया कर्मियों और ने पुलिस के इस सकारात्मक रवैये की सराहना की।
प्रशासन के इस सहयोगपूर्ण व्यवहार से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। हम एस.पी. सिटी नितेश कुमार सिंह जी और इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।