• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी एवं वर्तमान में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत दिव्या मित्तल तीन दिवसीय शासकीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेंगी

तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

मिर्जापुर।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

दिव्या मित्तल अपने जिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान जनसरोकारों को लेकर सबसे अधिक चर्चित अधिकारियों में रही हैं। उनकी कार्यशैली की पहचान आम जनता से सीधा संवाद, त्वरित निर्णय और संवेदनशील प्रशासन रही। पेयजल, विद्युत, सड़क तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक योजनाओं को उन्होंने धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिला।

सौम्यता, सहजता और सरल व्यवहार उनकी विशेष पहचान रही है। यही कारण है कि प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक आज भी उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता कायम है। मिर्जापुर में उनका आगमन एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .