
16 एवं 17 जुलाई को आयोजित होगी हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/ कम्पार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के समस्त प्रधानाचार्य हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट कालेज शासकिय अशासकिय सहायता प्राप्त एव मान्यता प्राप्त को सूचित किया जाता है कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट / कम्पार्टमेंट परीक्षा वर्ष 2026 हेतु अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आन्तरिक मूल्यांकन) दिनांक 16 एवं 17 जुलाई 2026 को सम्बंधित विद्यालय के प्राधाचार्य के द्वारा सम्पादित करायी जायेगी-
वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 16 एवं 17 जुलाई, 2026 को जनपद / मण्डल स्तर पर राजकीय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों पर सम्पादित कराने की व्यवस्था की गयी है। कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक परीक्षा का यह अन्तिम अवसर है, इसके पश्चात प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन सम्भव नहीं होगा। प्रयोगात्मक परीक्षाये सी०सी०टी०वी० कैमरे की निगरानी में करायी जायेगी जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर परिषद कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।
सम्बन्धित छात्र छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से सम्पर्क स्थापित कर उक्त तिथियों में प्रयोगात्मक परीक्षायो में अवस्य सम्मिलित हो लें। विद्यालय के प्रधानाचार्य हाईस्कूल में आंतरित मूल्यांकन के विषयवार अंको की सूची को तथा इण्टरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षकगण प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांको से ओ०एम०आर० शीट को क्षेत्रिय कार्यालय वाराणसी में दिनांक 20 जुलाई 2026 तक अवश्य उपलब्ध करा दें।