
गलत खाते में UPI के माध्यम से ट्रान्सफर की गयी धनराशि ₹ 5000/-को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
आवेदक महताब हुसैन पुत्र दिलदार हुसैन निवासी घण्टाघर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 29.10.2025 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33110250150420 प्राप्त हुआ था तथा आवेदक द्वारा गलत खाते में 5000/-रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है । जानकारी होने पर आवेदक द्वारा थाना को0शहर पर साइबर कम्प्लेन कराया गया । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 04.07.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 5000/-रुपया को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।
साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर
उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर।
म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर।