• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ऑपरेशन आल-आउट के अंतर्गत थाना जिगना पुलिस द्वारा 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

ऑपरेशन आल-आउट के अंतर्गत थाना जिगना पुलिस द्वारा 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु “ऑपरेशन आल-आउट” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही के लिये जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देश के अनुक्रम में “ऑपरेशन आल-आउट” के दौरान दिनांकः 03.07.2026 को थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिहसड़ा तिराहा पर संघन चेकिंग अभियान के दौरान मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1. लोलो यादव उर्फ बसन्त यादव पुत्र जिखोधन यादव निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर व 2. पप्पू यादव पुत्र जिखोधन यादव निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बोरा में रखा 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-166/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 DF 7540 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .